ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Lockdown में मस्त हैं युवा JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष, शराब पार्टी वाला वीडियो हुआ वायरल

PATNA : कोरोना महामारी का खतरा बिहार में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सूबे में कोरोना वायरस के 60 मामले पाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने स्तर से कोरोना वायरस के खिलाफ लड

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी का खतरा बिहार में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सूबे में कोरोना वायरस के 60 मामले पाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने स्तर से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए हरसंभव फैसले ले रहे हैं लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता लॉकडाउन के बीच मस्त हैं। जेडीयू के युवा नेता लॉकडाउन के बीच शराब पार्टी कर रहे हैं। जी हां, युवा जेडीयू के नेताओं का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यही हकीकत दिख रही है। 

Lockdown में मस्त हैं युवा JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष, शराब पार्टी वाला वीडियो हुआ वायरल


दरअसल युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव का उनके साथियों के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो कब और कहां बनाया गया इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है लेकिन वायरल वीडियो को लेकर क्या चर्चा है कि लौटा उनके बीच युवा जेडीयू के नेता मस्ती के मूड में पार्टी कर रहे हैं। 


इस वायरल वीडियो को लेकर फर्स्ट बिहार ने जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक अभय कुशवाहा से संपर्क करने का प्रयास किया। फर्स्ट बिहार उनका पक्ष जानना चाहता था लेकिन उन्होंने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं किया।  बाद में हमारे संवाददाता ने युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु से इस मामले पर बातचीत की प्रदेश प्रवक्ता ने इतना जरूर कहा है कि विशाल गौरव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। विशाल गौरव शिवहर जिले से आते हैं और उन्हें 16 मार्च को ही प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार में शराबबंदी है और लॉकडाउन के बीच आखिर जेडीयू नेताओं को शराब कैसे मिल गई यह भी एक बड़ा सवाल है।

टैग्स