ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

LJP ने विधानसभा चुनाव का टारगेट बढ़ाया, अब 143 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट बनेगी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर और भी ज्यादा सख्त होते जा रहे है. इन दिनों लगातार सीएम नीतीश की कार्यशै

LJP ने विधानसभा चुनाव का टारगेट बढ़ाया, अब 143 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट बनेगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर और भी ज्यादा सख्त होते जा रहे है. इन दिनों लगातार सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले चिराग पासवान ने अपना टारगेट बढ़ा दिया है. उन्होंने इस बार 143 विधान सभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची बनाने का आदेश दिया है.




लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में सभी सदस्यों ने बिहार में होने वाले विधान सभा के चुनाव के लिए अपनी राय रखी. बिहार संसदीय बोर्ड में कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई. जिसमें इस बात पर भी चर्चा हुई है कि पार्टी को 143 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची बना कर जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड दे देनी है.


लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री को कालिदास कहा गया. संसदीय बोर्ड की बैठक में इस बात भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में गठबंधन के फैसले पर चिराग पासवान फैसला लेंगे. आज की इस बैठक में ये प्रस्ताव भी पास हुआ है कि पार्टी को लेकर कोई भी फैसला लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ही अधिकृत हैं.



टैग्स