ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

LJP क्राइसिस : अध्यक्ष पद के लिए पारस ने किया नामांकन, विरोधी खेमे की तरफ से निर्विरोध निर्वाचन की तैयारी

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में जारी खींचतान के बीच आज पारस गुट की राष्ट्रीय कार्यसमिति पटना में आयोजित हो रही है. राष्ट्रीय कार्यसमिति के दौरान पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय

LJP क्राइसिस : अध्यक्ष पद के लिए पारस ने किया नामांकन, विरोधी खेमे की तरफ से निर्विरोध निर्वाचन की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में जारी खींचतान के बीच आज पारस गुट की राष्ट्रीय कार्यसमिति पटना में आयोजित हो रही है. राष्ट्रीय कार्यसमिति के दौरान पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. कार्यकारी अध्यक्ष सुरजभान सिंह के सामने उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा है. अब तक किसी दूसरे उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है. ऐसे में विरोधी खेमा अब पारस के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिकता पूरी करने में जुटा हुआ है. 


पशुपति कुमार पारस ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया तो उस वक्त सुरजभान सिंह के भाई और सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी, महमूद अली कैसर पारस के साथ मौजूद थे. उन्होंने माला पहनाकर पशुपति कुमार पारस को बधाई भी दी. इस बीच कार्यकारी अध्यक्ष सुरजभान सिंह ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया जारी है. अब तक एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है. शाम 5 बजे अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी. 


आज की बैठक से प्रिंस राज दूर हैं. सांसद प्रिंस पासवान के बैठक में शामिल नहीं होने के बाबत पूछे जाने पर सुरजभान सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. फिलहाल उनके पास सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को सही तरीके से संपन्न करा लेना है.