ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Land for Job Scam: आज ED के सामने पेश होंगे तेजस्वी, तीखे सवालों से होगा सामना

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी। ईडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव दिल्ली पहु

Land for Job Scam: आज ED के सामने पेश होंगे तेजस्वी, तीखे सवालों से होगा सामना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ करेगी। ईडी के बुलावे पर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने तेजस्वी यादव को 11 अप्रैल को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। बुलावे के बाद तेजस्वी दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्हें ईडी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा।


इससे पहले बीते 25 मार्च को सीबीआई ने तेजस्वी यादव के दिल्ली में पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के डर से तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे, लेकिन जब सीबीआई ने तेजस्वी को भरोसा दिलाया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तब तेजस्वी सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। इस मामले में सीबीआई, और ईडी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और मीसा भारती और तेजस्वी से पहले भी पूछताछ कर चुके हैं। 25 मार्च को ही ईडी ने मीसा भारती से करीब सात घंटों तक पूछताछ की थी।


बता दें कि यूपीए की सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नियुक्ति घोटाला हुआ था। लालू पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए गलत तरीके से लोगों को रेलवे में नौकरी दी और नौकरी देने के बदले उनसे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। जो जमीन और फ्लेट नौकरी देने के बदले लिए गए वे लालू की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत परिवार के अन्य लोगों के नाम से रजिस्ट्री कराए गए। इस मामले में सीबीआई के साथ ईडी ने भी अपनी जांच तेज कर दिया है और लालू परिवार के लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है।

टैग्स