ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Land For Job Scam: 27 दिसंबर को ED के सामने पेश नहीं होंगे लालू!

DESK: लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए 27 दिसंबर को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ईडी ने दिल्ली मुख्यालय में बुलाया है। जिसके बाद यह चर्चा हो रही थी कि आज लालू दिल्ली के लि

Land For Job Scam: 27 दिसंबर को ED के सामने पेश नहीं होंगे लालू!
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए 27 दिसंबर को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ईडी ने दिल्ली मुख्यालय में बुलाया है। जिसके बाद यह चर्चा हो रही थी कि आज लालू दिल्ली के लिए रवाना होंगे। लेकिन सूत्रों के हवाले से अब यह खबर आ रही है कि 27 दिसंबर को लालू यादव ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वे ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे।


बता दें कि ईडी ने समन जारी कर 22 दिसंबर को तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। तेजस्वी के वकील ने ईडी से अगली डेट की मांग की थी। जिसके बाद सुनवाई 6 जनवरी तक टल गयी थी। 


दरअसल, बीते 20 दिसंबर को तेजस्वी यादव ने दिल्ली की कोर्ट में ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत मांगी थी। तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस की छुट्टियों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बना रहे थे लेकिन इसी बीच खबर आई कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी लेने के मामले में ईडी ने तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है। ईडी ने समन जारी कर तेजस्वी को 22 दिसंबर को और लालू प्रसाद को 27 दिसंबर को बुलाया था।


ईडी का दावा है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में नये तथ्य सामने आये हैं। जिसके आधार पर तेजस्वी और लालू प्रसाद से पूछताछ जरूरी है। लिहाजा दोनों को पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन जारी किया गया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, 11 नवंबर को ईडी की गिरफ्त में आए इस केस की अहम कड़ी कारोबारी अमित कात्याल से पूछताछ के बाद ईडी को कुछ नई जानकारियां मिली थी। उसी आधार पर ईडी तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करने वाली है।


ईडी ने आज यानी 22 दिसंबर को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित अपने दफ्तर में बुलाया था लेकिन उसके एक दिन पहले ही तेजस्वी अपने पिता लालू प्रसाद के साथ दिल्ली से वापस पटना लौट आए। पटना पहुंचने पर तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि चाहे इनकम टैक्स, सीबीआई या ईडी कोई भी बुलाए, हम तो जाते रहे हैं। ये सब तो चलता ही रहता है। एजेंसी वालों की क्या गलती उनपर तो ऊपर से प्रेशर बना रहता है। 


अब तेजस्वी ने अपने वकील के जरिए ईडी से मोहलत मांगी है। तेजस्वी के किनारा करने के बाद अब 27 दिसंबर को लालू ईडी के सामने पेश होंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल था। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही लालू 27 दिसंबर को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वे ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे।