ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लैंड फॉर जॉब मामले में आज होगी सुनवाई, आरोप साबित करना चाहेगी CBI; लालू परिवार को नहीं होना होगा कोर्ट

PATNA : लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले को 2 नवंबर तक टाल दिया था। इसके साथ राजद सुप्रीमो लालू या

लैंड फॉर जॉब मामले में आज होगी सुनवाई, आरोप साबित करना चाहेगी CBI; लालू परिवार को नहीं होना होगा कोर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले को 2 नवंबर तक टाल दिया था। इसके साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती समेत अन्य आरोपितों को बड़ी राहत मिली थी। ऐसे में अब आज एक बार फिर इस मामले में सुनवाई होनी है। 


दरअसल, जमीन के बदले नौकरी के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। हालांकि सुनवाई के दौरान लालू परिवार को कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लालू यादव तेजस्वी यादव राबड़ी देवी और मिसा भारती को राहत दी थी। इसके बाद मामले को 2 नवंबर तक टाल दिया गया था। ऐसे में अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है। इससे पहले की सुनवाई में लालू व अन्य आरोपियों को अदालत ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। 


मालूम हो कि, सीबीआई ने इस घोटाला को लेकर कुछ ही माह पहले लालू परिवार और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। सीबीआई ने 18 मई, 2022 को लालू यादव और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई की तरफ से यह आरोप था कि तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री ने 2004-2009 के बीच रेल विभाग के ग्रुप "डी" में नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों आदि के नाम पर जमीन लेकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया था।


आपको बताते चलें कि,इससे पहले लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की अदालत में चार अक्टूबर को भी सुनवाई हुई थी। तब भी लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश हुए थे। उस दौरान लालू और उनके परिवार के साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा भी कोर्ट में गए थे। हालांकि, अदालत ने उस वक्त भी राबड़ी, लालू और तेजस्वी यादव समेत 15 आरोपितों को जमानत दी थी।