ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लंबी राजनीति ... ऊंचा पद... आख़िरकार अंत, पप्पू यादव का CM नीतीश पर बड़ा तंज, याद दिलाई कर्पूरी की बात

PATNA : बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। इस बीच जनाधिकार पा

लंबी राजनीति ... ऊंचा पद... आख़िरकार अंत, पप्पू यादव का CM नीतीश पर बड़ा तंज, याद दिलाई कर्पूरी की बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। इस बीच जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया गया है। पप्पू यादव ने शायराना अंदाज में लिखा कि - ''किरदार बड़ा होना चाहिए कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल शेरशाह सूरी सवा चार साल पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है  विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं, नीति, सिद्धांत, ईमान बेच दो दशक पद पर रह कर क्या पाया? किरदार बेच ज़िल्लत पाया, अपने नाम को एक नया गाली बनाया।''


इसके आगे पप्पू यादव ने लिखा है कि- दुर्भाग्य! इतनी लंबी राजनीति इतना ऊंचा पद आख़िरकार अंत में सब कहेंगे बिहार का कलंक। पप्पू यादव के इन लाइनों से साफ़ है कि - वो सीध -सीधा नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार जिस कर्पूरी की बात करते हैं उनका कद काफी बढ़ा था और नीतीश कुमार का कद उनके जैसा नहीं हो सकता है। 


मालूम हो कि, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के ऐलान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर मोदी सरकार का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। नीतीश कुमार ने कहा,'कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। आजकल लोग अपने परिवार को बढ़ाते हैं। कर्पूरी ठाकुर के नहीं रहने के बाद उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को हमने बनाया। हमने भी कर्पूरीजी से सीखकर परिवार में किसी को नहीं बढ़ाया। हम हमेशा दूसरे को बढ़ाते हैं।