ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जातीय जनगणना को लेकर मैंने सबसे पहले लड़ाई शुरू की, लालू बोले.. इस BJP नेता ने दिया था लिखित में भरोसा

DELHI : जातीय जनगणना को लेकर जारी सियासत के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ताजा बयान सामने आया है. लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना को लेकर उन्होंने सबसे पहले लड

जातीय जनगणना को लेकर मैंने सबसे पहले लड़ाई शुरू की, लालू बोले.. इस BJP नेता ने दिया था लिखित में भरोसा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : जातीय जनगणना को लेकर जारी सियासत के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ताजा बयान सामने आया है. लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना को लेकर उन्होंने सबसे पहले लड़ाई शुरू की थी. लालू ने कहा है कि मैं जब सांसद था तो दूसरे साथियों के साथ सरकार से इस मसले पर मांग की थी. तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने लिखित में इस बात का भरोसा दिया था कि जातीय जनगणना कराई जाएगी.


लालू यादव ने कहा कि जब अरुण जेटली की तरफ से लिखित में इस बात का भरोसा मिला था तो उन्हें उम्मीद जगी थी कि केंद्र सरकार जातीय जनगणना जरूर कराएगी. लालू यादव ने कहा कि उन्हें अभी भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना कराने पर विचार करेगी. लालू ने बताया कि जातीय जनगणना कराने से जनसंख्या और अर्थ व्यवस्था की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल सकेगा. 


आपको बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स रवाना हो रहे थे. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की और कहा कि केंद्र सरकार को कम से कम एक बार जातिगत जनगणना कराना चाहिए. गौरतलब हो कि जेडीयू और आरजेडी लगातार देश में प्रस्तावित जनगणना के दौरान जातीय जनगणना कराने की मांग कर रही है. इसे लेकर बीते 23 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय शिष्टमंडल पीएम मोदी से मुलाकात कर चुका है.