ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लालू यादव की तबीयत में सुधार, एम्स की इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट किये गए

DELHI : शुक्रवार की शाम तबीयत बिगड़ने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अचानक से दिल्ली एम्स में एडमिट कराना पड़ा था। एम्स की इमरजेंसी में लालू यादव का इलाज डॉक्टरों ने कि

लालू यादव की तबीयत में सुधार, एम्स की इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट किये गए
Editor
3 मिनट

DELHI : शुक्रवार की शाम तबीयत बिगड़ने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अचानक से दिल्ली एम्स में एडमिट कराना पड़ा था। एम्स की इमरजेंसी में लालू यादव का इलाज डॉक्टरों ने किया था और अब उनकी सेहत में पहले से सुधार देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि लालू यादव को एम्स के डॉक्टरों ने इमरजेंसी से निकालकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टर ने लालू यादव का मेडिकल टेस्ट भी कराया था। लालू यादव का शुगर लेवल थोड़ा बड़ा हुआ है लेकिन बाकी के रिपोर्ट में कोई बहुत ज्यादा चिंता वाली बात नहीं बताई जा रही। आरजेडी सुप्रीमो का क्रेटनाइन भी हमेशा ऊपर रहा है क्योंकि वह गंभीर रूप से किडनी के मरीज हैं।


लालू यादव का इलाज फिलहाल दिल्ली एम्स के आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टर कर रहे हैं। लालू यादव जी ने डॉक्टरों की निगरानी में अपना इलाज करा रहे हैं, वह उनके पूरे केस की जानकारी रखते हैं। आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार को दिल्ली रवाना हो गई। हालांकि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पटना में ही है। तेजस्वी यादव लालू यादव के साथ ही दिल्ली गए थे। 


लालू यादव की तबीयत ऐसे वक्त में बिगड़ी है जब चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में उनकी तरफ से कोर्ट में दलीलें रखी जानी हैं। 139 करोड़ से ज्यादा की रकम की अवैध निकासी से जुड़े मामले में सोमवार से लालू यादव की तरफ से बहस शुरू हो जाएगी। इस मामले में अब तक 70 आरोपियों की तरफ से बहस पूरी कर ली गई है जबकि 34 आरोपी अभी भी बहस का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में लालू यादव के साथ-साथ पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉ आरके राणा, ध्रुव भगत समेत अन्य लोगों को अपनी बात कोर्ट में रखनी है। लालू यादव के खिलाफ बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में पटना की कोर्ट में 30 नवंबर को सुनवाई होनी है।

टैग्स