ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कराने की तैयारी, BJP नेता से बातचीत के बाद गए दिल्ली

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली वापस लौट गए। पटना से उनकी वापसी के बाद लालू के राजनीतिक विरोधियों ने जबरदस्त तंज कसा था। जनता दल

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कराने की तैयारी, BJP नेता से बातचीत के बाद गए दिल्ली
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली वापस लौट गए। पटना से उनकी वापसी के बाद लालू के राजनीतिक विरोधियों ने जबरदस्त तंज कसा था। जनता दल यूनाइटेड ने लालू यादव को प्रवासी बिहारी तक बता दिया लेकिन दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव ने खुद कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लालू यादव की सेहत से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। लालू यादव को किडनी की बीमारी हैं और ऐसे में लालू की किडनी में बहुत सुधार नहीं हो रहा है। खबर यह है कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट पर उनके डॉक्टर मंथन कर रहे हैं। 


फर्स्ट बिहार को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक के लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में कराया जा सकता है। हालांकि यह जानकारी अभी शुरुआती स्तर की है। दरअसल लालू यादव जब पटना में थे तभी उनकी मुलाकात बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रह चुके आर के सिन्हा से हुई थी। लालू यादव और आरके सिन्हा दोनों किडनी के मरीज रहे हैं। आर के सिन्हा ने सिंगापुर में अपना इलाज कराया है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो को सिंगापुर के डॉक्टरों से संपर्क करने की सलाह दी थी। लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के डॉक्टरों से संपर्क साथ रहे हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं जाहिर है अपने पिता के ट्रीटमेंट को लेकर वह वहां डॉक्टरों से संपर्क कर सकती हैं।


लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता है लिहाजा उन्हें देश से बाहर जाने के लिए कोर्ट की इजाजत भी लेनी होगी। फिलहाल जमानत पर बाहर आए आरजेडी सुप्रीमो एक तरफ अपने इलाज के लिए न्यायिक प्रक्रिया का भी पालन करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ दिल का मरीज होने के कारण लालू का किडनी ट्रांसप्लांट संभव है या नहीं इसको लेकर भी डॉक्टरों की राय महत्वपूर्ण होगी। लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किस हद तक जरूरी है इस पर भी अभी डिटेल आनी बाकी है। फिलहाल शुरुआती जानकारी के मुताबिक लालू के किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर चर्चा तेज है।

टैग्स