ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

लालू हेल्थ अपडेट : RJD सुप्रीमो की सेहत में पहले से सुधार, सांस लेने में तकलीफ कम हुई

DELHI : तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट किए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली के एम्स स्थित कार्डियोथोरेसिक सेंटर

लालू हेल्थ अपडेट : RJD सुप्रीमो की सेहत में पहले से सुधार, सांस लेने में तकलीफ कम हुई
Santosh Singh
3 मिनट

DELHI : तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट किए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली के एम्स स्थित कार्डियोथोरेसिक सेंटर में लालू यादव का इलाज चल रहा है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। लालू यादव को सांस लेने में जो तकलीफ हुई थी उसमें भी सुधार हुआ है। 


रांची से लालू यादव को दिल्ली लेकर पहुंचे रिम्स के डॉक्टर सफीक ने लालू की सेहत को लेकर विस्तार से एम्स के डॉक्टरों को जानकारी दी। रविवार को तकरीबन 3 घंटे तक डॉ उमेश प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स के डॉक्टरों से जुड़े रहे। उन्होंने लालू यादव की पूरी हेल्थ हिस्ट्री एम्स के डॉक्टरों को बताई जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया जा सका। एम्स के हृदय रोग विभाग के डॉक्टर राकेश यादव लालू यादव की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव के हार्ट में जो इंफेक्शन हुआ था उसमें भी सुधार हो रहा है और निमोनिया संक्रमण में भी कमी आई है। 


हालांकि लालू प्रसाद को अभी भी कई तरह की परेशानी है और परिवार को जो टेस्ट कराए गए उनमें से कई की रिपोर्ट आज आनी है। रिपोर्ट आने के बाद एम्स के डॉक्टर यह तय करेंगे कि लालू प्रसाद को आगे और किस तरह के इलाज की जरूरत है। लालू यादव को फिलहाल लोगों से मिलने जुलने की मनाही कर दी गई है। इंफेक्शन के कारण एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी दिल्ली में मौजूद हैं। रविवार को दिनभर मीसा भारती लालू यादव के साथ एम्स में रहीं। एम्स के बाहर आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए रविवार की देर शाम तेजस्वी यादव को अपील करनी पड़ी कि लोग एम्स के बाहर भीड़ ना लगाएं। लालू यादव फिलहाल किसी से मिलने की इजाजत नहीं है।



टैग्स