ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

लालू यादव की बहू हॉस्पिटल में हुई एडमिट, CBI के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव

PATNA: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे. ED के छापे के बाद उन्हें कल दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जानकारी के अनुसार

 लालू यादव की बहू हॉस्पिटल में हुई एडमिट, CBI के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण CBI के सामने पेश नहीं होंगे. ED के छापे के बाद उन्हें कल दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. जानकारी के अनुसार वह गर्भवती है और 12 घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की वजह से बेहोश हो गई. 


ED रेड के दौरान लालू की बहू को काफी परेशानी हुई थी जिसको लेकर लालू यादव ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है. हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी. आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई इडी ने 15 घंटों से बैठा रखा है. संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी. इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति संघ और भाजपा की राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा.


बता दें शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास से ईडी की टीम ने मोटी रकम की बरामदगी की थी. वहीं सीबीआई ने दूसरी दफे उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने का समन भेजा है. जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले के साथ साथ IRCTC टेंडर घोटाले में सीबीआई और ईडी की जांच जिस तेज गति से आगे बढ़ रही है, उससे तेजस्वी यादव की मुसीबतें खासी बढती हुई नजर आ रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता