ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

‘अडानी-अंबानी पर सवाल उठाने वाले उनके ही चार्टर विमान से जा रहे बारात’ लालू-तेजस्वी से बीजेपी का सवाल, पूछा- पूरा परिवार सज-धजकर कहां जा रहा है?

PATNA: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए हैं। लालू फैम

‘अडानी-अंबानी पर सवाल उठाने वाले उनके ही चार्टर विमान से जा रहे बारात’ लालू-तेजस्वी से बीजेपी का सवाल, पूछा- पूरा परिवार सज-धजकर कहां जा रहा है?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई रवाना हो गए हैं। लालू फैमिली को मुंबई ले जाने के लिए मुकेश अंबानी की तरफ से विशेष चार्टर विमान भेजे जाने की बात कही जा रही है। लालू के पूरे परिवार के साथ शाही शादी में शामिल होने के लिए मुंबई जाने पर बीजेपी ने तंज किया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि कल तक जो लोग अडानी-अंबानी को लेकर सवाल उठाते थे, आज पूरे परिवार के साथ उनके ही विमान पर सवार होकर बारात जा रहे हैं।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जो लोग अडानी और अंबानी पर सवाल उठाते थे, आज अडानी अंबानी के चार्टर विमान से पूरा परिवार सज धजकर कहां जा रहा है? उनको बताना चाहिए कि उनकी करनी और कथनी में समरूपता क्यों नहीं है। किसी के शादी ब्याह में किसी के जाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए लेकिन जो लोग आडानी-अंबानी पर सवाल उठाकर देश और राज्य की जनता को भ्रमित करते थे और लोगों को बरगलाते थे वह पूरे परिवार सज-धजकर बारात निकले हैं।


उन्होंने लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में यही तेजस्वी यादव कहते थे कि यह अडानी-अंबानी का चार्टर विमान नहीं है और आज जिसके विमान से मुंबई जा रहे हैं। उन्हें बिहार के लोगों को बताना चाहिए। जनता को भ्रमित मत करिए, बिहार की जनता आपके चेहरे को देख चुकी है। करनी कथनी में कहीं कोई समरूपता नहीं है।


डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यादव हर दिन पुल के मामले में ट्वीट करते हैं लेकिन ये पुल जो गिर रहे हैं वह उनके पिता के पाप का ही फल था। सबको चिन्हित करवा रहे है कि कांग्रेस और आरजेडी के शासनकाल के कितने पुल थे। सच को बताना चाहिए और लोगों को भर्माना नहीं चाहिए। सभी पुलों की मॉनिटरिंग का आदेश दे दिया गया है। तेजस्वी यादव बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे अगर पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी लाए होते तो यह दशा नहीं होता। एनडीए की सरकार पुलों के मेंटेनेंस के लिए पॉलिसी लाने जा रहा है।