ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

'मैं मायके चली जाऊंगी.. कौन थूकता है और कौन खांसता है लालू से पूछें नीतीश’ ललन सिंह को गिरिराज का जवाब

PATNA: नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के यह कहने पर कि नीतीश कुमार सात जन्मों तक बीजेपी की तरफ देखना दो दूर थूकने भी नहीं जाए

'मैं मायके चली जाऊंगी.. कौन थूकता है और कौन खांसता है लालू से पूछें नीतीश’ ललन सिंह को गिरिराज का जवाब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के यह कहने पर कि नीतीश कुमार सात जन्मों तक बीजेपी की तरफ देखना दो दूर थूकने भी नहीं जाएंगे, इसपर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ललन सिंह पर पलटवार किया है। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि बीजेपी ने बहुत पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे हमेशा हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के एक एक नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे के साथ साथ सभी खिड़कियां भी बंद हो चुकी हैं। बीजेपी की तरफ से ये बाते नहीं होती हैं बल्कि नीतीश कुमार की एक्टिविटी के कारण इस तरह की बातें होती हैं। नीतीश कुमार आरजेडी को डराते हैं। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी अप्रत्यक्ष गतिविधियों से लालू-तेजस्वी को डराते हैं क्योंकि नीतीश कुमार का ऐसा स्वभाव ही हो गया है। खुद उनके ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटू चाचा की उपाधि दी है। बीजेपी कभी भी नीतीश कुमार को गाली नहीं देती है और ना ही पलटूराम ही कहती है। नीतीश कुमार को पलटूराम कहने का काम उन्हीं के भतीजे ने किया था जो अभी सरकार में डिप्टी सीएम हैं। 


गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बची है, इसलिए ही नीतीश कुमार को लेकर लोग कयास लगाते हैं। नीतीश कुमार दबाव बनाते हैं और लालू प्रसाद डर जाते हैं। मैं मायके चली जाऊंगी तू देखते रहियो.. नीतीश कुमार आरजेडी को डराने के लिए कुछ-कुछ करते रहते हैं लेकिन बीजेपी की तरफ से उनके लिए सभी खिड़की दरवाजे बंद हो चुके हैं। यह तो लालू प्रसाद को अच्छी तरह से पता है कि कौन थूकता है और कौन खांसता है।