ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लालू से बेइज्जत हुए भक्त चरण दास बोले.. RJD सुप्रीमो बड़े आदमी हैं, लेकिन कांग्रेस से गठबंधन टूट चुका है

PATNA : रविवार को पटना पहुंचने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में भक्त चरण दास को लेकर जो बयान दिया उसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ गई। लालू ने बिहा

लालू से बेइज्जत हुए भक्त चरण दास बोले.. RJD सुप्रीमो बड़े आदमी हैं, लेकिन कांग्रेस से गठबंधन टूट चुका है
Editor
3 मिनट

PATNA : रविवार को पटना पहुंचने से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में भक्त चरण दास को लेकर जो बयान दिया उसके बाद आरजेडी और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ गई। लालू ने बिहार कांग्रेस प्रभारी पर जो टिप्पणी की है उसके बाद कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं लेकिन लालू के इस बयान पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। भक्त चरण दास ने लालू को गांधीवादी तरीके से जवाब दिया है। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा है कि हम लालू यादव का आदर और सम्मान करते हैं, वह बड़े भाई की तरह हैं। उन्हें जो भी बोलना है.. वह कह सकते हैं लेकिन मेरे मन में उनके लिए सम्मान था और आगे भी रहेगा।


इतना ही नहीं भक्त चरण दास ने कहा है कि लालू यादव बड़े आदमी हैं। गाली दे सकते हैं.. हम तो छोटे आदमी हैं। हम गाली क्या दें? लालू जी ने लंबे अरसे तक बिहार में शासन किया और उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि राज्य के अंदर पिछड़ों और गरीबों की स्थिति में सुधार क्यों नहीं हो पाया? उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजें क्यों नहीं मुहैया कराई जा सकी? आर्थिक प्रगति के बगैर सामाजिक न्याय की बात का क्या मतलब रह जाता है? बिहार कांग्रेस प्रभारी ने यह भी साफ कर दिया कि आरजेडी से कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी बात क्या होगी कि मैं खुद कह रहा हूं कि कांग्रेस से अगले लोकसभा चुनाव में 40 सीट पर अकेले लड़ेगी।


एक तरफ तो लालू प्रसाद यादव ने जहां भक्त चरण दास के ऊपर अपने अंदाज में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वही बिहार कांग्रेस प्रभारी इस मसले पर ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आ रहे। भक्त चरण दास ने यह भी कहा है कि गठबंधन बिहार में खत्म हो चुका है और कांग्रेस अब तो अपने बूते आगे बढ़ेगी। दास ने कहा कि लालू यादव मुख्यमंत्री और उनका बेटा तेजस्वी यादव अगर मुख्यमंत्री बन जाए तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मेरा सवाल एक है कि आरजेडी के शासनकाल में रहते गरीबों और पिछड़ों की स्थिति में सुधार क्यों नहीं हुआ?