ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लालू - राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव से CBI आज करेगी पूछताछ, जानें क्या होगें सवाल

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज सीबीआई की टीम पूछताछ करे

लालू - राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव से CBI आज करेगी पूछताछ, जानें क्या होगें सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी पूछताछ करेगी। तेजस्वी यादव से यह पूछताछ राजधानी दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय में होगी। इसको लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई की पूछताछ सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। यह कितने देर तक चलेगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। हालांकि, इतना जरूर बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव से सीबीआई की पूछताछ लंबी होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि, सीबीआई की टीम तेजस्वी से यह सवाल कर सकती है कि उनको इस घोटाले के बारे में क्या कुछ जानकारी है। किन लोगों से कितने पैसे लेकर नौकरी दी गई है। आखिर घोटाले के पैसे उस कंपनी में क्यों डाला गया जिसके डायरेक्टर खुद तेजस्वी यादव हैं।


मालूम हो कि, सीबीआई ने तेजस्वी यादव को पेश होने के लिए तीन समन जारी किया था। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने यह कहा था कि अभी बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है और उनकी पत्नी भी प्रेग्नेंट है। इसलिए वह पेश नहीं हो सकते हैं लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सवालों का जवाब दे सकते हैं। हालांकि जब सीबीआई ने यह आश्वासन दिया कि वह तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेंगे तो फिर आज तेजस्वी यादव ने सीबीआई के सामने पेश होने पर सहमति जताई।


आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव याचिका पर 16 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था कि तेजस्वी यादव 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होंगे। जिसके बाद आज वह सीबीआई के सामने पेश होंगे। इससे पहले जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मिसा भारती समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रखी है। इसके साथ ही आरोप पत्र भी दायर किया है।