ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

लालू-राबड़ी के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते तेजस्वी? पीएम मोदी से सवाल पूछने पर बोली जेडीयू

PATNA: बिहार में दूसरे चरण में पांच सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी ने 10 सवाल पूछकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया।तेजस्वी के सवाल पर बीजेपी के सा

लालू-राबड़ी के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते तेजस्वी? पीएम मोदी से सवाल पूछने पर बोली जेडीयू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में दूसरे चरण में पांच सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी ने 10 सवाल पूछकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया।तेजस्वी के सवाल पर बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल हमला बोल रहे हैं। अब जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है और पूछा है कि तेजस्वी पीएम से सवाल पूछने के बजाए अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते हैं?


दरअसल, प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए खूब पसीना बहा रहे है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आगामी 7 मई को बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण की विंग के बीच पीएम मोदी तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बिहार के अररिया और मुंगेर में चुनावी सभा करने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी ने एक बार फिर से पीएम मोदी से 10 सवाल पूछ दिए। जिसको लेकर जेडीयू ने हमला बोला है।


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दूसरे चरण के लिए जारी मतदान में हर जगह एनडीए की लहर है, जो अगले अगले पांच चरण के चुनाव होने जा रहे हैं उसको प्रभावित करेगी। एनडीए की लहर है। तेजस्वी यादव के 10 सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके पास है क्या? तेजस्वी के पास कुछ मुद्दा नहीं है। वे अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते हैं।


तेजस्वी यादव 15 वर्षों को उपलब्धि क्यों नहीं बताते हैं और 17 महीने के कार्यकाल का सिर्फ क्रेडिट लेना चाहते हैं। बिहार में जो भी विकास के काम हुए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनजीए की सरकार का किया हुआ है। तेजस्वी 17 महीना का सिर्फ क्रेडिट ले रहे हैं। उनको दूसरा कोई काम नहीं है। बिहार के 40 सीट एनडीए की झोली में आ रही है।