ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

लालू परिवार पर ED के शिकंजा को लेकर सियासत तेज, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने राउज

लालू परिवार पर ED के शिकंजा को लेकर सियासत तेज, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में राबड़ी देवी, मीसा भारती, लालू प्रसाद की एक और बेटी हेमा यादव समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। लालू परिवार पर ईडी के शिकंजे को लेकर सियासत तेज हो गई है। 


दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ईडी ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसी मामले में सीबीआई पहले तीन चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। लालू परिवार पर कसते शिकंजे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि जितनी भी कानून के हिसाब से काम करने वाली स्वतंत्र संस्थाएं हैं वो अपना काम करती हैं और जहां कदाचार होगा भ्रष्टाचार होगा, सत्ता का और पावर का दुरुपयोग करके आर्थिक अपराध किए जाएंगे तो वहां ईडी जाएगी ही। नित्यानंद राय ने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है और किसी को लगता है ईडी क्यों आ रही है तो ईडी का जो काम है वह कर रही है। कानून सबके लिए बराबर है, अलग-अलग कानून नहीं हो सकता।


वहीं ममता बनर्जी को लेकर नित्यानंद राय ने कहा ममता बनर्जी ही नहीं पूरा घमंडिया गठबंधन घबराया हुआ है। इन लोगों के नीति में हिंदुओं का विरोध करके, सनातन का विरोध करके तुष्टिकरण की नीति से वोट को इकट्ठा कर अपने सत्ता को बरकरार रखने में हमेशा इनकी तैयारी होती थी और लगता था कि पूरे भारत की राजनीति इसी पर है और इसका नुकसान देश को तुष्टिकरण के कारण होता था। अब ऐसे विभेद पैदा करने वाले लोगों की दुकान बंद होने वाली है, राजनीति समाप्त होने वाली है।


नित्यानंद राय ने कहा आज सब लोग समझ रहे हैं कि अब वैसी राजनीति नहीं चलेगी जिसमें तुष्टिकरण की नीति होगी। भगवान राम का मंदिर बन रहा है 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंदिर का उद्घाटन भी होगा। मोदी काल में राम मंदिर भी बना, गरीबों के घर भी बना,शौचालय भी बना, स्कूल भी खुले, अस्पताल भी खुले। नित्यानंद राय ने कहा गरीबी मिट रही है लोगों के घर में खुशियां पहुंच रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मंदिर के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है, आखिर मंदिर के नाम पर भाजपा क्यों राजनीति करेगी।