ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पप्पू यादव का पॉलिटिकल ब्लूप्रिंट : लालू परिवार को कोसने से ही हो पायेगा एडजस्टमेंट, RJD सुप्रीमो को धृतराष्ट्र बताया

PATNA : कभी आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने वाले हैं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव इन दिनों और लालू परिवार को जमकर कोस रहे हैं। पप्पू यादव के निशाने पर पहले आ

पप्पू यादव का पॉलिटिकल ब्लूप्रिंट : लालू परिवार को कोसने से ही हो पायेगा एडजस्टमेंट, RJD सुप्रीमो को धृतराष्ट्र बताया
Editor
3 मिनट

PATNA : कभी आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने वाले हैं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव इन दिनों और लालू परिवार को जमकर कोस रहे हैं। पप्पू यादव के निशाने पर पहले आरजेडी से लेकर कांग्रेस और बीजेपी को हुआ करती थी लेकिन इन दिनों पप्पू यादव ने अपना पूरा फोकस लालू परिवार पर हमला बोलने में लगा दिया है। पप्पू यादव को ऐसा लग रहा है कि लालू परिवार को कोसने से उनका पॉलिटिकल एडजस्टमेंट हो जाएगा। जानकार मानते हैं कि पप्पू ने अपनी राजनीति को बचाए रखने के लिए जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है उसमें लालू परिवार के विरोध का एजेंडा सबसे ऊपर है। 


यही वजह है कि पप्पू यादव अब चुन-चुन कर लालू यादव और उनके दोनों बेटों पर निशाना साधते हैं। पप्पू यादव ने लालू परिवार और आरजेडी में चल रहे मौजूदा गतिरोध के बीच सोमवार को एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने लालू यादव को धृतराष्ट्र बताते हुए कहा कि पुत्र मोह में आरजेडी सुप्रीमो धृतराष्ट्र के जैसा बर्ताव कर रहे हैं। भक्त चरण दास के ऊपर लालू यादव की तरफ से की गई टिप्पणी को लेकर भी पप्पू खासे नाराज दिखे। कांग्रेस के लिए बैटिंग करते हुए पप्पू यादव ने लालू यादव को दम भर कोसा। 


कभी लालू यादव के साथ खुद को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ बताने का दावा करने वाले पप्पू यादव आरजेडी सुप्रीमो हुए खरी-खोटी सुना रहे हैं। लालू यादव जब अस्पताल में थे तो पप्पू यादव ने उनके सेहत पर चिंता जताई थी। पप्पू यादव को ऐसा लगा था कि शायद लालू यादव उनसे कोई संपर्क साध लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेजस्वी यादव के रहते पप्पू यादव की एंट्री या गठबंधन आरजेडी के साथ संभव नहीं। जाप अध्यक्ष आज समझ गए हैं.. लालू परिवार का विरोध ही उनकी राजनीति को आगे का रास्ता दे सकता है। अब देखना होगा पप्पू यादव का यह सियासी दांव किस हद तक उन्हें बिहार की राजनीति में किसी गठबंधन के साथ एडजस्ट कर पाता है।

टैग्स