ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लालू-नीतीश आज दिल्ली में सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, विपक्षी एकजुटता की ओर बढ़ रहे कदम

DELHI : बिहार की सियासत से लेकर देश की सियासत के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होने वाला है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में कांग्

लालू-नीतीश आज दिल्ली में सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, विपक्षी एकजुटता की ओर बढ़ रहे कदम
First Bihar
2 मिनट

DELHI : बिहार की सियासत से लेकर देश की सियासत के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होने वाला है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश एक ख़ास मिशन पर हैं और वे विपक्ष को एकजुट करने के लिए अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं। आज शाम लालू-नीतीश सोनिया गांधी से मिलेंगे।





आपको बता दें, बीजेपी विरोधी गठबंधन को लेकर आज ये तीनो नेता मिलेंगे। वहीं, सीएम नीतीश आज हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल की रैली में भी हिस्सा लेंगे। दरअसल,  लालू यादव कल यानी शनिवार की दोपहर ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज दिल्ली जाएंगे। सोनिया गांधी से मिलने के पहले सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे। 





सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ सीएम नीतीश कुमार के साथ आज डिप्टी सीएम भी दिल्ली रवाना होंगे। अब तक नीतीश कुमार ने कई विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात कर ली है। जब वे इससे पहले दिल्ली गए थे तब उनकी मुलाकात राहुल गांधी से भी हुई थी। 

टैग्स