ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

‘इन RSS/BJP वालों का कान पकड़, दंड बैठक कराकर..’ पटना पहुंचते ही जातिगत गणना को लेकर लालू ने बोला हमला

PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद सोमवार की देर शाम सिंगापुर से पटना लौट आए। लालू पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ सिंगापुर हेल्थ चेकअप के लिए गए थे। पटना पहुंचते ही लालू ने

‘इन RSS/BJP वालों का कान पकड़, दंड बैठक कराकर..’ पटना पहुंचते ही जातिगत गणना को लेकर लालू ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद सोमवार की देर शाम सिंगापुर से पटना लौट आए। लालू पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ सिंगापुर हेल्थ चेकअप के लिए गए थे। पटना पहुंचते ही लालू ने जातिगत गणना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है और कहा है कि केंद्र की सरकार को जातिगत गणना कराने के लिए मजबूर कर देंगे।


दरअसल, दरअसल, बिहार में जातिगत गणना कराए जाने के बाद अब इसकी मांग पूरे देश में उठ रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है और पूरे देश में जातिगत गणना कराने की मांग कर रहा है। सरकार के सहयोगी दल देशभर में जातीय गणना के पक्ष में हैं हालांकि इसपर केंद्र सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।


हालांकि जेडीयू, लोजपा(रामविलास), हम के अलावा अब आरएसएस ने भी देशभर में जातिगत गणना की वकालत की है। संघ का मानना है कि इसका उद्देश्य राजनीतिक या चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं होना चाहिए। आरएसएस ने यह भी कहा है कि एससी/एसटी के उप वर्गीकरण की दिशा में कोई भी कदम संबंधित समुदायों की सहमति के बिना नहीं उठाया जाना चाहिए।


इसी बीच अब लालू प्रसाद ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने एक्स पर लिखा, “इन RSS/BJP वाला का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनका क्या औक़ात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है”।

संबंधित खबरें