ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू को किडनी देने के बाद पहली बार एक्टिव हुई रोहिणी, बोली .. सबकी दुआओं ने दी ताकत

DESK : पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुए था। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी दिया था। इसको लेकर लालू और रोहिणी दोन

लालू को किडनी देने के बाद पहली बार एक्टिव हुई रोहिणी, बोली .. सबकी दुआओं ने दी ताकत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुए था। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी दिया था। इसको लेकर लालू और रोहिणी दोनों का ऑपरेशन किया गया था, जोकि सफल रहा था। इसके इन दोनों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद लालू यादव का एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। वहीं, उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने विक्ट्री सिंबल के जरिए खुद के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की थी।  इसके बाद अब सबकुछ समान्य हो जाने के बाद रोहिणी ने खुद अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिए अपने स्वास्थ्य हालातों की जानकारी साझा किया है। 


रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सबकी प्रार्थना काम आयी है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि, मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूँ। 


गौरतलब हो कि, लालू यादव और रोहिणी आचार्य  का ऑपरेशन सिंगापूर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किया गया।  इस दौरान लालू परिवार में बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छोड़कर सभी लोग सिंगापूर के इस अस्पताल में मौजूद रहे। सभी लोग लालू के बेहतर स्वास्थ्य और सफल ऑपरेशन की दुआ करते रहे।  इसके साथ ही देश के कई जगहों पर लालू के चाहने वालों द्वारा पूजा-पाठ  भी किया गया था। इसके आलावा विपक्षी दल हो सत्तारूढ़ दल दोनों के तरफ से सबसे अधिक चर्चा  किसी की हो रही है तो वो रोहिणी आचार्य है। सभी लोगों द्वारा इनके साहसिक कदम को लेकर इनकी तारीफ की जा रही है।