ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘भ्रष्टाचार में जो लिप्त होगा उनको जेल जाना ही पड़ेगा’ लालू को ED के समन पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: रेलवे में नौकरी दे बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी ने तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद को समन जारी कर कल यानी 27 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पह

‘भ्रष्टाचार में जो लिप्त होगा उनको जेल जाना ही पड़ेगा’ लालू को ED के समन पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रेलवे में नौकरी दे बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी ने तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद को समन जारी कर कल यानी 27 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले लालू प्रसाद के डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव से भी ईडी पूछताछ करने वाली थी लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर ईडी से अगली तारिख मांग ली। ईडी के समक्ष पेश होने की अगली बारी लालू प्रसाद की है। ऐसे में इसको लेकर सियासत तेज हो गई है।


दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला। सम्राट ने कहा कि सीबीआई और ईडी लालू प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यूपीए में जब सरकार में थे तब भी केंद्रीय एजेंसियों को तोता बताते थे। भ्रष्टाचारियों को यही लगेगा, उनको जेल जाना पड़ेगा कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जो लिप्त होगा उनको जेल जाना ही पड़ेगा।


वहीं जेडीयू के अन्दर चल रहे घमासान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों से लड़ेंगी और दोनों को 2024 में हारने का काम करेगी। बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए 27 दिसंबर को दिल्ली बुलाया है। ईडी से तेजस्वी के किनारा करने के बाद अब सभी की नजर लालू पर टिकी हैं।