ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ममता बनर्जी ने लालू का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, राजश्री और कात्यायनी के लिए लाई हैं कई गिफ्ट

PATNA: शुक्रवार को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंची टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एयरपोर्ट से सीधे तेजस्वी यादव के आवास

ममता बनर्जी ने लालू का पैर छूकर लिया आशीर्वाद, राजश्री और कात्यायनी के लिए लाई हैं कई गिफ्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शुक्रवार को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंची टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एयरपोर्ट से सीधे तेजस्वी यादव के आवास पहुंची, जहां उन्होंने लालू-राबड़ी और तेजस्वी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद का पैर छूकर प्रणाम किया और लालू ने ममता के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 


पटना पहुंची ममता बनर्जी के तेजस्वी आवास पहुंचने पर लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ममता बनर्जी लालू परिवार के लिए कोलकाता से ढेर सारे गिफ्ट लेकर भी आई हैं। उन्होंने न सिर्फ लालू राबड़ी को शॉल ओढ़ाकर उनसे भेंट किया बल्कि बातचीत के दौरान ममता ने यह भी कहा कि वे तेजस्वी की पत्नी राजश्री और उनकी बेटी कात्यायनी के लिए भी बहुत सारे गिफ्ट लेकर आई हैं।


लालू से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि लालू पूरी तरह से स्वस्थ हैं उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लालू से उनके संबंध काफी मधुर रहे हैं। कल की बैठक में क्या कुछ होगा आज नहीं कह सकते हैं। बस हम लोग यह तय करने आए हैं कि सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। कल की बैठक में जो भी फैसला होगा, उसे सभी लोग मानेंगे।