ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू के करीबी सुभाष यादव के घर ED की रेड में मिले दो करोड़ कैश, करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान दानापुर में स्थिति उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश के अलावा पटना

लालू के करीबी सुभाष यादव के घर ED की रेड में मिले दो करोड़ कैश, करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के दौरान दानापुर में स्थिति उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश के अलावा पटना, रांची समेत अन्य जगहों पर जमीन से के कागजात तथा निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों की सघन जांच चल रही है।


दरअसल, शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने बालू कारोबारी सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। ईडी ने दानापुर के नारियल घाट स्थित सुभाष यादव घर के अलावा दानापुर में नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की है।


छापेमारी के दौरान सुभाष और उनके एक करीबी रिश्तेदार अशोक यादव से अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। ईडी की जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। सुभाष यादव ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक हैं। इस कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी शिकंजा कस चुकी है। इसी मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं।