ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लालू के करीबी पूर्व MLA अबु दोजाना के घर ED की छापेमारी खत्म, 12 घंटों तक कोना-कोना खंगाला

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना का आवास पर चल रही ईडी की छापेमारी खत्म हो गई है। करीब 12 घंटों तक ईडी की टीम ने दोजाना क

लालू के करीबी पूर्व MLA अबु दोजाना के घर ED की छापेमारी खत्म, 12 घंटों तक कोना-कोना खंगाला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना का आवास पर चल रही ईडी की छापेमारी खत्म हो गई है। करीब 12 घंटों तक ईडी की टीम ने दोजाना के घर और ऑफिस का चप्पा-चप्पा खंगाला है।


दरअसल, रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर सुबह से ही ईडी की टीमें छापेमारी कर रही थी। देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था  के बीच आरजेडी के पूर्व एमएलए अबु दोजाना के घर से निकली। इस दौरान ईडी की टीम ने पूरे घर की सघन तलाशी ली। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की गई है। पूर्व विधायक ने इसको लेकर आपत्ति भी जताई है। उन्होंने कहा है कि 12 घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने फाइलों को खंगाला लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। सिर्फ परेशान करने के लिए ईडी ने यह कार्रवाई की है।


लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई के बाद अब ईडी ने लालू परिवार और उनके करीबियों के घर और कार्यालयों में दबिश दी। पटना और दिल्ली समेत देशभर में करीब 25 जगहों पर ईडी की टीमों ने छापेमारी की। लालू प्रसाद की बेटियों के साथ साथ दिल्ली में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर भी ईडी की टीमें पहुंची। पटना में लालू के बेहद करीबी पूर्व आरजेडी विधायक अबु दोजाना के ठिकानों पर सुबह से ही ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी। 


आरोप है कि लालू प्रसाद ने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस मामले में कुछ दिन पहले सीबीआई की टीम पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। राबड़ी देवी के पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी, जहां लालू और उनकी बेटी मीसा भारती से सीबीआई ने घंटों पूछताछ की थी। सीबीआई के बाद अब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आज ईडी की टीम ने दिल्ली, पटना और रांची समेत कई शहरों में लालू परिवार और उनके करीबियों के यहां छापेमारी की हैं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता