ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

लालू के अरेस्ट वारंट की तेजस्वी को जानकारी नहीं: बोले- इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं, पहले चरण की चार सीटों पर जीत का किया दावा

PATNA: आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में ग्वालियर की कोर्ट ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी वारंट

लालू के अरेस्ट वारंट की तेजस्वी को जानकारी नहीं: बोले- इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं, पहले चरण की चार सीटों पर जीत का किया दावा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में ग्वालियर की कोर्ट ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी वारंट जारी होना लालू के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। लेकिन आज जब मीडिया ने तेजस्वी यादव से इसे लेकर सवाल किया तो वे कन्नी काट गए। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नही हैं।  इस दौरान तेजस्वी ने पहले चरण की चार सीटों पर जीत का दावा किया।


दरअसल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की एमपी- एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। 23 अगस्त, 1995 से लेकर 15 मई, 1997 के बीच यह फर्जीवाड़ा किया गया था। फर्जी कागजात के जरिए तीन फर्म के नाम पर हथियार और गोलियों की खरीद की गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लालू प्रसाद यादव समेत 23 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था।


23 आरोपियों में से 6 के खिलाफ ट्रायल चल रहा है जबकि दो की मौत हो चुकी है। बाकी 14 आरोपी इस मामले में फरार चल रहे हैं। आरोप पत्र में लालू प्रसाद का नाम होने के कारण यह मामला ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पहुंच गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं होने के कारण अदालत ने लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।


शनिवार को जब तेजस्वी चुनाव प्रचार के लिए जमुई रवाना हो रहे थे तब एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे इसको लेकर सवाल किया लेकिन बिना जवाब दिए तेजस्वी आगे बढ़ गए। जमुई से जब तेजस्वी यादव वापस पटना लौटे तो मीडिया ने फिर से वही सवाल पूछ दिया। जिसपर तेजस्वी ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद मीडिया के सवालों से बचते हुए वे वहां से निकल गए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण की सभी चार सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता