ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

‘लालू गुंडों और अपराधियों के प्रतीक.. यहां कुछ भी हो सकता है’ ED की टीम पर हमले को लेकर सम्राट का अटैक

PATNA: पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म है। लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी लालू परिवार पर शिकंजा कस रही है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बंगाल के

‘लालू गुंडों और अपराधियों के प्रतीक.. यहां कुछ भी हो सकता है’ ED की टीम पर हमले को लेकर सम्राट का अटैक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म है। लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी लालू परिवार पर शिकंजा कस रही है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि बंगाल के बाद बिहार में भी ईडी पर हमले हो सकते हैं। इसको लेकर सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस भी अपनी सहयोगी टीएमसी पर हमले बोल रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने हमले का आरोप ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर लगाया है और कहा है कि यह टीएमसी के गुंडों की करतूत है तो वहीं बीजेपी बिहार में भी ईडी पर हमले की आशंका जता रही है।


पिछले दिनों बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से ईडी की टीम पर हमला हुआ, उसी तरह से लालू-नीतीश की पार्टी बिहार में ईडी पर हमला कर सकती है। अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी सुशील मोदी की बातों का समर्थन किया है। सम्राट ने कहा है कि बिहार में लालू प्रसाद भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं, गुंडों के प्रतीक हैं और अपराधियों के प्रतीक हैं तो यहां कुछ भी हो सकता है। 


बता दें कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी लालू परिवार पर शिकंजा कसती जा रही है। ईडी ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन न तो लालू ईडी के समक्ष पेश हुए और ना ही तेजस्वी यादव पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंचे। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर ईडी खुद पूछताछ करने के लिए बिहार पहुंची है तो पश्चिम बंगाल की तरह बिहार में भी उसपर हमले हो सकते हैं। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से शैलेन्द्र की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता