ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

लालू यादव को मिली बड़ी राहत, DLF रिश्वत मामले में CBI ने दी क्लीन चिट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए यह राहत की खबर है। दरअसल 3 साल पुराने DLF रिश्वत माम

लालू यादव को मिली बड़ी राहत, DLF रिश्वत मामले में CBI ने दी क्लीन चिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए यह राहत की खबर है। दरअसल 3 साल पुराने DLF रिश्वत मामले में CBI ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। खराब स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें  अप्रैल महीने में जमानत दी गई थी। इससे पहले उन्होंने करीब तीन साल जेल में बिताए थे। अब डीएलएफ रिश्वत मामले में सीबीआई ने लालू यादव को क्लीन चिट दे दी है।  


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CBI की आर्थिक अपराध शाखा ने 2018 में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लालू और रियल एस्टेट डेवलपर DLF समूह के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की थी। लालू यादव पर आरोप लगाया गया था कि DLF समूह मुंबई बांद्रा स्टेशन के अपग्रेडेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट को हासिल करने की कोशिश की और इसी दौरान उन्हें कथित रिश्वत के तौर पर साउथ दिल्ली के एक पॉश इलाके में संपत्ति खरीदकर दी थी। आज 3 साल पुराने DLF रिश्वत मामले में CBI ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।