ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

लालू से मिलने पहुंचे नीतीश, ललन सिंह और संजय झा भी हैं साथ

DELHI: दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर मुख

लालू से मिलने पहुंचे नीतीश, ललन सिंह और संजय झा भी हैं साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गये। लालू प्रसाद की बड़ी बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संजय झा भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे।


विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंचे।अगले तीन दिनों तक वे विपक्ष के नेताओं से मिलेंगे। सीएम नीतीश का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर है। विपक्षी एकता को मजबूत बनाना ही  उद्धेश्य हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान पिछले दिनों कहा था कि वे बजट सत्र के बाद एक बार फिर दिल्ली जाएंगे। बजट सत्र के समापन, जनता दरबार, कोरोना पर उच्चस्तरीय बैठक और कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर लगाने के बाद नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंच गये। दिल्ली पहुंचते ही वे सबसे पहले लालू प्रसाद यादव से मिलने चले गये जहां उन्होंने लालू यादव से स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक बातें भी हुई।  

लालू से मिलने पहुंचे नीतीश, ललन सिंह और संजय झा भी हैं साथ