ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू-राबड़ी को मांझी ने दी शादी की सालगिरह पर बधाई, आज है 48वीं सालगिरह

PATNA : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की आज शादी की सालगिरह है। लालू-राबड़ी की सालगिरह को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यादगार बना दिया

लालू-राबड़ी को मांझी ने दी शादी की सालगिरह पर बधाई, आज है 48वीं सालगिरह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की आज शादी की सालगिरह है। लालू-राबड़ी की सालगिरह को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यादगार बना दिया है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लालू और राबड़ी को शादी की 48 वीं सालगिरह पर शुभकामनाएं दी हैं। माझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी को शादी की 48 वीं सालगिरह की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ खुशहाल रहकर जनता की सेवा करें ईश्वर से यही कामना है।


दरअसल बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि लालू-राबड़ी की आज शादी की सालगिरह है। लेकिन जीतन राम मांझी को जैसे ही इसकी याद आई उन्होंने तुरंत ट्वीट करते हुए लालू-राबड़ी को बधाई दे डाली। यह दिलचस्प वाकया है कि बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की शादी की सालगिरह पर एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई दी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से लालू-राबड़ी को कोई बधाई संदेश नहीं मिला है। जीतन राम मांझी ने अपनी अप्रत्याशित राजनीति से हमेशा सबको चौंकाया है। एक बार फिर जिस तरह मांझी एनडीए से नाराज और लालू के करीब जाते दिख रहे हैं। वह बिहार के सियासी जानकारों को चौंका रहा है।


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इस वक्त जमानत पर बाहर हैं। लालू 2017 के बाद पहली बार अपनी सालगिरह के मौके पर राबड़ी देवी के साथ हैं। लालू और राबड़ी दोनों इस वक्त दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। और लालू यादव वहीं रहकर अपनी सेहत का इलाज करा रहे हैं। जीतन राम मांझी के इस बधाई को सियासी जानकार अपने नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मांझी ने जिस तरह लालू और राबड़ी को बधाई देते हुए जनता की सेवा करने की कामना की है इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।