ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लालू पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा-लालू का दिल नहीं भरता, 2 बेटियों को बना दिया उम्मीदवार

PATNA: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार दौरे पर हैं। रविवार को पालीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने लालू पर जमकर निशाना साधा।

लालू पर जमकर बरसे ओवैसी, कहा-लालू का दिल नहीं भरता, 2 बेटियों को बना दिया उम्मीदवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार दौरे पर हैं। रविवार को पालीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने लालू पर जमकर निशाना साधा। कहा लालू के परिवार को बचाने के लिए राजद चुनाव लड़ रही है। ये सोच रहे हैं कि परिवार बच गया तो 2025 के विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें हासिल कर लेंगे। बिहार की जनता ने लालू प्रसाद यादव और मोहतरमा राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। उनके दोनों बेटों को विधायक, मंत्री, डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया। 


ओवैसी ने आगे कहा कि लालू जी का दिल नहीं भरता है तो कह दिये कि अपने दो-दो बेटियों को भी सांसद बनाऊंगा। क्या यहां से आपके बीच का कोई व्यक्ति पाटलिपुत्र का एमपी नहीं बन सकता था। लेकिन परिवार को बचाने के लिए लालू ने दोनों बेटियों को लोकसभा चुनाव में खड़ा कराया और टिकट दिया। लालू के परिवार से दो उम्मीदवार चुनाव के मैदान में है। ये सिर्फ वोट हासिल करेंगे। बीजेपी का डर दिखाकर वोट मांगेंगे। 


पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर AIMIM उम्मीदवार के लिए पालीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि लालू परिवार केवल खुद को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा है। लालू परिवार यह चाहता है वो किसी तरह बच जाएं ताकि 2025 में उनके कुछ विधायक जीत पाएं। लालू और राबड़ी लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहे। दोनों बेटों को विधायक और मंत्री बनाया और एक बेटे को डिप्टी सीएम तक बनाया लेकिन लालू जी का दिल नहीं भरता है और अब अपनी दो बेटियों को सांसद बनाना चाहते हैं। 


मैं पूछना चाहता हूं लालू यादव से की क्या कोई और नहीं था पाटलिपुत्र सीट से चुनाव लड़ने वाला। लालू यादव और तेजस्वी ने अपनी पार्टी से दो मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया। उनके परिवार से दो और 22 में हमारे दो और इल्जाम हम पर लगाते हैं की हम वोट काटने को आए हैं। ओवैसी ने लोगों से कहा कि सच्चाई यह है कि लालू परिवार केवल आपका वोट हासिल करना चाहता है। बीजेपी के 10 साल में लालू परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ। बुलडोजर हमारे ऊपर चला। अतीक को गोलियां मारी गईं। क्या लालू के औलाद पर किसी ने गोलियां चलाईं। शहाबुद्दीन को सिवान की मिट्टी नहीं नसीब हुई। 100 साल पुराना मदरसा जलाया गया लेकिन तेजस्वी डिप्टी सीएम रहते देखने तक नहीं गए। 

टैग्स