ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लालू बोले-बिल्कुल सही बोल रहे हैं छेदी पासवान, नीतीश CM बने रहने के लिए कहीं भी जा सकते हैं

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। कल बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने कहा था कि मुख्यमंत्री बने रहने के लिए न

लालू बोले-बिल्कुल सही बोल रहे हैं छेदी पासवान, नीतीश CM बने रहने के लिए कहीं भी जा सकते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। कल बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने कहा था कि मुख्यमंत्री बने रहने के लिए नीतीश कुमार दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। लालू ने आज कहा-बिल्कुल सही बोल रहा है छेदी पासवान, नीतीश सीएम की कुर्सी के लिए किसी से भी साथ मिला सकता है, किसी के साथ जा सकता है।


गौरतलब है कि सोमवार को बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने नीतीश पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि वे कुर्सी पर बने रहने के लिए दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं. लालू यादव ने आज कहा कि छेदी पासवान सही बोल रहे हैं. नीतीश सीएम की कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. मीडिया ने पूछा कि क्या वाकई नीतीश दाउद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं. लालू बोले- दाउद थोड़े ही बिहार का मुख्यमंत्री बना देगा, जो सीएम बना सकता है उससे नीतीश हाथ मिला सकते हैं। 


तेजस्वी नहीं बनेंगे अध्यक्ष

लालू यादव ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि वे पटना में होने जा रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं. उसके बाद 15 फरवरी को रांची में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन है. पटना में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन का एजेंडा तय किया जायेगा. लालू ने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि वे मूर्ख लोग हैं जो ये कह रहे हैं कि तेजस्वी को राजद का अध्यक्ष बनाया जायेगा. ऐसी कोई बात ही नहीं है. मीडिया गलत अफवाह उड़ा रहा है।


लालू ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे पर बीजेपी औऱ जेडीयू खेल कर रहे हैं. दोनों पार्टी एक साथ हैं. कभी कुछ कभी कुछ बोलते हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले ये सभी पार्टियों की मांग है. बीजेपी के लोग बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कह रहे हैं कि हम पैसा दे रहे हैं. आप अपना पैसा अपने पास रखिये और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दीजिये।