ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू यादव को बाहर आने में वक्त लगेगा, जानिए.. कहां रुकी है अदालती कार्रवाई

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल से बाहर आने में अभी और वक्त लग सकता है। दरअसल बीते शुक्रवार को कोर्ट ने लालू यादव को जमानत दे द

लालू यादव को बाहर आने में वक्त लगेगा, जानिए.. कहां रुकी है अदालती कार्रवाई
Editor
2 मिनट

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल से बाहर आने में अभी और वक्त लग सकता है। दरअसल बीते शुक्रवार को कोर्ट ने लालू यादव को जमानत दे दी थी। रांची हाईकोर्ट ने लालू को डोरंडा ट्रेजरी से निकासी वाले केस में जमानत दी तब उम्मीद जताई गई थी कि मंगलवार तक के लालू जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल लालू यादव दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अभी लालू के बाहर आने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। 


रांची से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव को रांची की जिस कोर्ट ने जमानत दी है उसका आर्डर कॉपी अब तक निचली अदालत में नहीं पहुंचा है। निचली अदालत में आज आदेश की कॉपी पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद उसे जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। जेल प्रशासन से इसके बारे में एम्स प्रशासन को जानकारी देगा और उसके बाद ही लालू यादव को रिलीज किया जाएगा। हालांकि कई बीमारियों से पीड़ित लालू यादव को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी या नहीं यह एम्स के डॉक्टर ही तय करेंगे।