ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लालू यादव के वारंट पर बोले चिराग : गलत काम किए हैं तभी तो हो रहा है एक्शन, विशेष राज्य के दर्जें पर भी दिया जवाब

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। तीन दिनों के भीतर प्रधानमंत्री का दूसरा चुनावी दौरा है। वे नवादा लोकसभा क्षेत्र के कुंतीनगर मैदान में

लालू यादव के वारंट पर बोले चिराग : गलत काम किए हैं तभी तो हो रहा है एक्शन, विशेष राज्य के दर्जें पर भी दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। तीन दिनों के भीतर प्रधानमंत्री का दूसरा चुनावी दौरा है। वे नवादा लोकसभा क्षेत्र के कुंतीनगर मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और चिराग पासवान भी शामिल होंगे। ऐसे में इस रैली में शामिल होने पटना से रवाना होने से पहले चिराग पासवान से मीडिया से काम करते हुए लालू पारिवार को लेकर बड़ी बातें कही है। चिराग पासवान ने कहा कि - यदि लालू यादव ने गलत किया है तभी तो एक्शन हो रहा है।


चिराग पासवान ने कहा कि - लालू यादव को यदि वारंट जारी हुआ है तो यह क़ानूनी प्रक्रिया है। लेकिन, कानून भी तभी कुछ करती है जब आपके पास कुछ हो या आपने कुछ किया ह, कुछ छुपा रहे हों। यदि हमने कुछ किया ही नहीं है तो डरने की जरूरत नहीं है, अब किया है तो एक्शन तो होगा ही। आप कहीं न कहीं आरोपी होंगे तभी आपके खिलाफ वारंट जारी होगा न ? 


इसके अलावा विशेष राज्य के दर्जें की मांग के सवाल पर चिराग ने कहा कि- यह बात उचित है, लेकिन मैं मानता हूं कि नीति आयोग के तरफ से कई तरह के ऐसे प्रावधान है जिसमें संशोधन किए जा चुके हैं और उन प्रावधानों के तहत यदि बिहार आएगा तो उसे विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा। लेकिन आज के समय में जिस तरह से बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो हम सब बिहारी ने जो विकास की उम्मीद की है विकास जरूर होगा।


इसके अलावा चिराग ने कहा कि - मोदी के गारंटी पर न सिर्फ देश को बल्कि बिहार और दुनिया को भी विश्वास होने लगा है। हमारे गठबंधन की मजबूती है जो विश्वास दिलाता है कि आने वाले समय में हम 40 की 40 सिट बिहार में जीतने वाले हैं। आज मैं अपने भाई और भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर जी के लिए प्रचार करने जा रहा हूं मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे साथ सदन में बैठेंगे। आज नवादा में हमारे प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।