ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

लालू यादव आज एम्स से बाहर आएंगे, जानिए.. RJD सुप्रीमो के जमानतदार कौन बने

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत मिलने के बाद लालू यादव जेल से बाहर आ गए हैं। गुरुवार को लालू यादव का बेल बॉन्ड भरा गया था और तमाम अदालती प्रक्रिया पूरी करने के

लालू यादव आज एम्स से बाहर आएंगे, जानिए.. RJD सुप्रीमो के जमानतदार कौन बने
Editor
3 मिनट

PATNA : चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत मिलने के बाद लालू यादव जेल से बाहर आ गए हैं। गुरुवार को लालू यादव का बेल बॉन्ड भरा गया था और तमाम अदालती प्रक्रिया पूरी करने के बाद लालू जेल से बाहर आ गए हैं। हालांकि अभी वह दिल्ली एम्स में ही अपना इलाज करा रहे हैं और एम्स से छुट्टी मिलने को लेकर आज डॉक्टरों को फैसला करना है। माना जा रहा है कि लालू यादव आज एम्स से बाहर आ जाएंगे उनके मीसा भारती के आवास पर पहुंचने की पूरी संभावना है। यह खबर पहले ही आ चुकी है कि लालू यादव और 30 अप्रैल को पटना आ सकते हैं। 


इसके पहले लालू यादव का बेल बॉन्ड रांची में भरा गया। रांची हाईकोर्ट की तरफ से जमानत मिलने के बाद बुधवार को उसकी कॉपी सिविल कोर्ट में पहुंची। कोर्ट ने 10 लाख के जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया था और रांची के ही रहने वाले 2 लोगों ने लालू यादव की जमानत दी है। लालू यादव के जमानतदार सुखदेव नगर हेहल के रहने वाले रंजन कुमार और अंजन किशोर बने हैं। झारखंड में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह में दोनों जमानतदारों की पहचान की है। बेल बांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश की जानकारी एम्स को भेज दी गई थी। 


आपको बता दें कि लगभग ढाई महीने पहले लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई थी। निचली अदालत ने लालू को 5 साल की सजा सुनाई। इसके बाद लालू यादव जेल भेज दिए गए थे। लालू यादव 2 महीने 13 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहे। 22 अप्रैल को रांची हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दी थी। लालू यादव को जमानत देने के लिए कोर्ट ने सजा की आधी मियाद पूरी कर लेने को सही पाया था।