ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

ललन सिंह पर बरसे सम्राट चौधरी, कहा- ये लोग एक राजा के सिपाही मात्र हैं..इससे ज्यादा कोई राजनीतिक हैसियत नहीं

PATNA: पटना में मीडिया ने जब ललन सिंह के बयान को लेकर सवाल किया तो सम्राट चौधरी हत्थे से उखड़ गये। कहा कि.. कौन हैं ललन सिंह? हम वैसे व्यक्ति का जवाब देते हैं जो राजनैतिक व्य

ललन सिंह पर बरसे सम्राट चौधरी, कहा- ये लोग एक राजा के सिपाही मात्र हैं..इससे ज्यादा कोई राजनीतिक हैसियत नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  पटना में मीडिया ने जब ललन सिंह के बयान को लेकर सवाल किया तो सम्राट चौधरी हत्थे से उखड़ गये। कहा कि.. कौन हैं ललन सिंह? हम वैसे व्यक्ति का जवाब देते हैं जो राजनैतिक व्यक्ति हो। उस पर चर्चा करके हम अपना वक्त खराब नहीं करना चाहते। 


ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ना पॉकेट वाला। इनका कोई अस्तित्व नहीं है इन पर क्या बोलना है? जिस नेता में कोई दम हो उस पर बोला जाता है। ये लोग एक राजा के सिपाही मात्र हैं। इससे ज्यादा कोई राजनीतिक हैसियत ललन सिंह की नहीं है। 


सम्राट चौधरी ने इस दौरान लालू-नीतीश पर भी हमला बोला। कहा कि अब महागठबंधन बिहार में अस्तिवहीन हो चुका है। लालू-नीतीश को 33 वर्षों से देखते-देखते बिहार के लोग थक चुके हैं। अब कितना दिन देखेंगे? 


हम जनता दल यूनाईटेड के औकात को जानते हैं। जनता दल यूनाईटेड कट और पेस्ट की राजनीति करने वाली पार्टी है। एक भी आदमी समता पार्टी वाला दिखता है क्या? सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि कहां ई सब के चक्कर में पड़े हैं? 


वही नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुके हैं। नीतीश थोड़ा बीमार हो गये है बुजुर्ग भी हैं हमारे..हम तो सेवा करना चाहते हैं..चलिए कल्याणबिगहा में कुटिया बनाकर स्थापित कर दें। 

टैग्स

संबंधित खबरें