ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ललन सिंह ने अमित शाह को नकली और जाली ज्योतिषाचार्य बताया, कहा-ये जहां जाते हैं वहां भाजपा हार जाती है

DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नकली और जाली ज्योतिषाचार्य बताया। कहा कि ये जहां जाते हैं वहां भाजपा हार जाती है। इंडिया गठबंधन 2024

ललन सिंह ने अमित शाह को नकली और जाली ज्योतिषाचार्य बताया, कहा-ये जहां जाते हैं वहां भाजपा हार जाती है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नकली और जाली ज्योतिषाचार्य बताया। कहा कि ये जहां जाते हैं वहां भाजपा हार जाती है। इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बना है। अलग-अलग राज्यों में तो अलग-अलग परिस्थितियां है। केरल में दो फ्रंट है वहां कांग्रेस और लेफ्ट के बीच वहां लड़ाई होती है वहां थोड़े ही समझौता होगा। वहां भाजपा नहीं है। 


ललन सिंह ने कहा कि इन लोगों को मुगालते में रहने दीजिए। पंजाब में आम आदमी पार्टी है और अकाली दल है वहां भी भाजपा का नामोनिशान नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बंगाल में टीएमसी है भाजपा कहां है। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री जी बंगाल में चुनाव प्रचार में गये थे कहे थे कि बंगाल में दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी लेकिन वहां टीएमसी को पिछले चुनाव से तीन सीट ज्यादा आ गया। 


हिमाचल प्रदेश में भी गये वहां चुनाव हार गये कर्नाटक में भी हार का मुंह देखना पड़ गया। नकली ज्योतिषज्ञान पढ़े हुए है जाली ज्योतिषाचार्य हैं ये अपना ठीक खुद ठपठपा रहे हैं। अमित शाह जब भी भविष्यवाणी करते हैं वह उल्टा पड़ जाता है और इस बार तो बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं है। मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बना है। सब राज्यों में स्थितियां अलग-अलग है। अपने संगठन के विस्तार के लिए जेडीयू चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के बीच समझौता नहीं हो सकता।