ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ललन सिंह के गढ़ में घुसकर ललकारेंगे अमित शाह, लखीसराय में रैली का कर दिया ऐलान

PATNA: देशभर में विपक्षी एकता बनाने का दावा कर रहे नीतीश और सिपहसालारों को बीजेपी ने उनके घर में घुसकर चुनौती देने का फैसला ले लिया है। पटना में 23 जून को विपक्षी पार्टियों की

ललन सिंह के गढ़ में घुसकर ललकारेंगे अमित शाह, लखीसराय में रैली का कर दिया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: देशभर में विपक्षी एकता बनाने का दावा कर रहे नीतीश और सिपहसालारों को बीजेपी ने उनके घर में घुसकर चुनौती देने का फैसला ले लिया है। पटना में 23 जून को विपक्षी पार्टियों की बैठक के तुरंत बाद अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा बिहार आकर नीतीश और तेजस्वी को चुनौती देंगे। अमित शाह ने ललन सिंह के गढ़ में जनसभा करने का ऐलान कर दिया है। 


लखीसराय में रैली करेंगे अमित शाह

दिल्ली में आज बिहार बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक हुई। विपक्षी एकता की बैठक का जवाब देने की रणनीति बनाई गयी। बैठक में तय किया गया कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को उनके गढ़ में चुनौती दी जाए। लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जून को लखीसराय में रैली करने का फैसला लिया है। अमित शाह ने बिहार बीजेपी के नेताओं को पूरी ताकत के साथ रैली की तैयारी में जुट जाने को कहा है। बता दें कि ललन सिंह मुंगेर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। लखीसराय उनके ही संसदीय क्षेत्र में आता है और वो इलाका ललन सिंह का गढ़ माना जाता है। 


24 जून को नड्डा ललकारेंगे

23 जून को पटना में देशभर की विपक्षी पार्टियों की बैठक होनी है। 24 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार पहुंच जाएंगे। जेपी नड्डा 24 जून को झंझारपुर में जनसभा करेंगे। बता दें कि झंझारपुर लोकसभा सीट से फिलहाल जेडीयू के रामप्रित मंडल सांसद हैं। बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद जेडीयू की सीटों पर सभा कर चुनौती देने का फैसला लिया है। 


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हुई कोर कमिटी की बैठक में भाजपा नेतृत्व ने कहा कि विपक्षी बैठक से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। महागठबंधन से जीतनराम मांझी अभी अलग हुए हैं आगे और पार्टियां टूटेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही यह ऐलान कर रखा है कि बिहार में बीजेपी की सारी रणनितियों को वो खुद तैयार करेंगे। जून में अमित शाह और नड्डा की रैली के बाद बीजेपी अगले महीने यानि जुलाई में अपने प्रमुख नेताओं की अन्य सभाएं कराएंगी। जुलाई में पीएम मोदी की भी बिहार आने की संभावनाएं हैं।