ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ललन सिंह का सुशील मोदी पर हमला, कहा- बौखलाइए मत, 2024 में पता चल जाएगा, आंसू बहाने के लायक़ भी नहीं रहिएगा

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मोदी के सामने 13 सवाल रख दिए हैं, जिसका अब जवाब मांगा गया है। ललन सिंह

ललन सिंह का सुशील मोदी पर हमला, कहा- बौखलाइए मत, 2024 में पता चल जाएगा, आंसू बहाने के लायक़ भी नहीं रहिएगा
First Bihar
4 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मोदी के सामने 13 सवाल रख दिए हैं, जिसका अब जवाब मांगा गया है। ललन सिंह ने हमले के अंदाज़ में कहा है कि बौखलाइए मत, 2024 में पता चल जाएगा, आंसू बहाने के लायक़ भी नहीं रहिएगा। 




सुशील मोदी पर हमले बोलते हुए ललन सिंह ने कहा है कि आप दया के पात्र हैं। वैसे भी आप हमारे नेता के बहुत करीब रहें हैं, संभव है कि आज भी हैं। इसलिए आप हमेशा से तिरस्कृत रहे हैं। खैर आप पर कुछ नहीं बोलना है हमें। आपको कुछ मिल जाए, हम सबकी सहानुभूति आपके साथ है। आपके आका गृहमंत्री जुमलेबाज़ी कर रहे हैं अब देश जुमलेबाज़ी से नहीं हक़ीक़त से चलेगा। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा...इंतजार कीजिए।




ललन सिंह ने सवाल किया है...



1) गृहमंत्री अमित शाह ने 2020 के चुनाव में साजिश किया था या नहीं ?


2) आईआरसीटीसी आरोप पत्र 2017 में दायर हुआ था कि नहीं ?, यदि हां तो 2022 तक क्या हुआ उसका ? कुछ नहीं हुआ.....तो क्या यह साजिश नहीं थी ?


3) पूर्णिया हवाई अड्डा बन कर तैयार हुआ है या नहीं ? देश के जुमलेबाज गृहमंत्री तो बोल रहे हैं कि बनकर तैयार हो गया है...भाई बजाओ ताली।


4) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज बिहार सरकार के खजाने से बना जिसका श्रेय जुमलेबाज गृहमंत्री लेना चाहते हैं, क्यों ?


5) सुशील मोदी, आप भागलपुर से एक बार सांसद रहें, किसकी कृपा से जीते थे ? हम बताएं या फिर आप खुद बताएंगे ?


6) ज़रा यह भी बताईये कि जद (यू.) से गठबंधन के पहले भाजपा कितनी सीट पर जीतती थीं और गठबंधन के बाद कितनी, बौखलाइए मत 2024 में पता चल जाएगा, आंसू बहाने के लायक़ भी नहीं रहिएगा।


7) मेरी व्याकुलता मंत्री बनने में नहीं बल्कि पार्टी को बचाने मे थीं जिसके ख़िलाफ़ आपलोग षडयंत्र कर रहे थे। मंत्री बनना जिनके जीवन की अंतिम इच्छा थीं उनको आपलोगों ने अपने साथ मिलाकर जद (यू.) को खत्म करने का षडयंत्र किया, क्या यह सत्य नहीं है ? 


8) 2005 में जब सरकार बन रही थी, उस समय उपमुख्यमंत्री बनने कि आपकी जो व्याकुलता थी, हम बताएं या फिर आप बताएंगे ?


 9) आप चिंता मत कीजिए, 2024 का चुनाव #भाजपामुक्त_भारत के नारे से भी जीत कर दिखाएंगे।


10) अगर जानकारी नहीं है तो आरएसएस के श्री अनिल ठाकुर जी से पूछ लीजिए कि 2020 का चुनाव आपके शिष्य कैसे जीते ?


11) हम स्वागत करेंगे यदि आप हमसे 2024 क़ा चुनाव #भाजपामुक्त_भारत के नारे पर लड़ लें।


12) क्या मैं आपको यह भी बताऊं कि 2004 और 2019 के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता आपके इशारे पर क्या कर रहे थे ? उसके बावजूद भी मैं जीता। साक्ष्य है मेरे पास बता दूंगा।


13) क्या आपके अंदर इतनी साहस है कि कह सकें कि श्रद्धेय अटल जी और आडवाणी जी वाला एनडीए अब नहीं रहा। अब तो आप बस चाकरी और चापलूसी ही कीजिए, राजनीति नहीं।


टैग्स