ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ललन सिंह का अहंकार तोड़ने के लिए BJP का कार्यकर्ता ही काफी: जेडीयू अध्यक्ष पर सुशील मोदी का बड़ा अटैक

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि विकास योजनाओं और कर्मचारियों के वे

ललन सिंह का अहंकार तोड़ने के लिए BJP का कार्यकर्ता ही काफी: जेडीयू अध्यक्ष पर सुशील मोदी का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि विकास योजनाओं और कर्मचारियों के वेतन तक के लिए जब बिहार केंद्रीय सहायता और कर्ज के पैसों पर पूरी तरह निर्भर है, तब जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह किस झूठ पर गाल बाजा रहे हैं? सुशील मोदी ने कहा कि मुंगेर में ललन सिंह को हराने के लिए बीजेपी को किसी बाहरी प्रत्याशी की जरूरत नहीं, बल्कि भाजपा के टिकट पर सामान्य कार्यकर्ता भी उनका अहंकार तोड़ सकता है। 


सुशील मोदी ने कहा है कि जिस नल-जल योजना की दंभ भरा जा रह है, उसे बिहार को केंद्रीय करों में प्राप्त हिस्सेदारी और 15 वें वित्त आयोग की सिफारिश पर मिली धनराशि से पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि जदयू ने टिन का चश्मा लगा रखा है, इसलिए उसे बख्तियारपुर-मोकामा, सिमरिया-खगडिया में 1 लाख करोड़ की केंद्रीय योजना के तहत बनने वाली 4-लेन / 6-लेन सड़कें भी नहीं दिखतीं। ये सड़कें ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र से गुजरती हैं। 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में 8 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है और मोकामा में गंगा पर राजेंद्र सेतु के समानान्तर महासेतु बन रहा है। क्या यह केंद्र सरकार का योगदान नहीं है? बिहार सरकार की लागत से बरौनी कारखाने का आधुनिकीकरण कर यूरिया का उत्पादन फिर से शुरू कराया। इस कारखाना का कुल बजट 2.61लाख करोड़ का है। इसमें राज्य सरकार के राजस्व संग्रह का योगदान मात्र 53000 करोड़, यानी 25 फीसद है। 


सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8,350 करोड़ उस कांग्रेस के राज में बंद हुआ था, जिसकी गोद में बैठने से जदयू को केंद्र का काम नहीं दिखता। नीतीश कुमार और ललन सिंह को केंद्र सरकार के काम नहीं दिखते लेकिन जनता सब देख रही है और वह 2024 में भी भाजपा की झोली भरेगी।