ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

ललन सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, JDU ऑफिस में जश्न का माहौल

PATNA : मुंगेर से सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जनता दल यूनाटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गए हैं. ललन सिंह के राष्ट

ललन सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, JDU ऑफिस में जश्न का माहौल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुंगेर से सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जनता दल यूनाटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गए हैं. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेता प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मना रहे हैं. पार्टी कार्यालय में नेता एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं. साथ ही मिठाइयां भी बांटी जा रही हैं.


जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में इस वक्त जेडीयू एमएलसी संजय सिंह, मुख्या प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा समेत कई नेता मौजूद हैं. सभी नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. जमकर जश्न मनाया जा रहा है. 


आपको बता दें कि सांसद ललन सिंह जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. दिल्ली में हो रही जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह के नाम पर मुहर लग गई है. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले के साथ ही फर्स्ट बिहार की उस खबर पर भी मुहर लग गई है, जो लगातार हम आपको बता रहे थे. एक तरफ जहां कई नामों पर कयास लगाए जा रहे थे. वहीं फर्स्ट बिहार लगातार आपको बताता रहा कि ललन सिंह ही जेडीयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. नीतीश कुमार ने ललन सिंह के नाम पर फैसला पहले ही कर लिया था और अब औपचारिक तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनके नाम पर मुहर लग गई है.


ललन सिंह 2005 में जेडीयू की सरकार बनने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. 2009 तक वे लगातार प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहे. हालांकि 2009 में उनका नीतीश कुमार से विवाद हुआ औऱ उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने से इंकार कर दिया था. तब विजय चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. नाराज ललन सिंह बाद में पार्टी छोड़ कर भी चले गये थे. लेकिन कई दशकों से नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले ललन सिंह पार्टी में फिर लौट कर आये.


सूत्र बता रहे हैं कि सर्वसम्मति से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ललन सिंह 6 अगस्त को पटना आएंगे. पटना में उनके समर्थकों ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. 6 अगस्त को पटना में पार्टी कार्यालय में उनका अभिनंदन समारोह भी होगा.