ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लखीसराय के DSP हटाए गए, स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार का लगा था आरोप

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया है। रंजन कुमार को लखीसराय से हटाते हुए अब

लखीसराय के DSP हटाए गए, स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार का लगा था आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक के गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया है। रंजन कुमार को लखीसराय से हटाते हुए अब मोतिहारी में अरेराज का डीएसपी बनाया गया है।


आपकों बता दें कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप डीएसपी रंजन कुमार पर लगा था। इसे लेकर विधानसभा तक में हंगामा हुआ था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधानसभा अध्यक्ष के सामने आ खड़े हुए थे। आखिरकार लंबे गतिरोध के बाद सरकार स्पीकर की मांग के आगे झुकी है और फजीहत के बाद डीएसपी रंजन कुमार का तबादला कर दिया गया है।


लखीसराय से विधायक और विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। यह मामला बाद में बिहार विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के पास पहुंचा डीएसपी रंजन कुमार समेत दो थानेदारों के ऊपर स्पीकर के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा था। 


इस मामले को बार-बार विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने भी उठाया। आरजेडी भी उनके साथ खड़ी नजर आई। जब लखीसराय में पुलिसिंग को लेकर विधानसभा में सवाल-जवाब हो रहा था इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर जमकर बरसे भी थे। बाद में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा एक दिन सदन की कार्यवाही से दूर भी रहे। आखिरकार सरकार ने समझौते का फार्मूला अपनाया और अब रंजन कुमार को लखीसराय से हटा दिया गया है।


बिहार गृह विभाग ने आज तीन डीएसपी का तबादला किया है। लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार का तबादला मोतिहारी के अरेराज किया गया है जबकि IPS सैयद इमरान मसूद लखीसराय के डीएसपी बनाए गये हैं। वही दानापुर के डीएसपी IPS अभिनव घिमन बने हैं।