ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लखेन्द्र पासवान पर हुई कार्रवाई को सम्राट चौधरी ने एकतरफा बताया, कहा- माले और आरजेडी के विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

PATNA: बीजेपी विधायक लखेन्द्र पासवान को सदन की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने यह कार्रवाई की। बीजेपी विधायक पर हुए इस क

लखेन्द्र पासवान पर हुई कार्रवाई को सम्राट चौधरी ने एकतरफा बताया, कहा- माले और आरजेडी के विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीजेपी विधायक लखेन्द्र पासवान को सदन की कार्यवाही से दो दिनों के लिए निलंबित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने यह कार्रवाई की। बीजेपी विधायक पर हुए इस कार्रवाई से बीजेपी नेताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बीजेपी के सभी विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गये और कार्रवाई को वापस लिए जाने की मांग करने लगे। 


विजय सिन्हा ने कहा कि जबतक निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा तब तक हम लोग सदन में विरोध करते रहेंगे। सदन की इस कार्रवाई से नाराज बीजेपी विधायकों ने कहा कि अगले दो दिनों तक बीजेपी के सभी विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। वही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताया। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि एकतरफा कार्रवाई की गयी है। माले और राजद के विधायक द्वारा बीजेपी के विधायकों को गाली देने का काम किया गया लेकिन कोई उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आज जिस तरह की स्थिति बिहार विधानसभा में उत्पन्न हुई है उससे लगता है कि इन लोगों का 600 करोड़ रुपया पकड़ा गया है इसलिए सरकार बौखलाई हुई है। 


सम्राट चौधरी ने कहा- राजद के पार्टी के कार्यालय के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष काम कर रहे हैं। वहां पर गाली गलौज किया गया जो स्थिति उत्पन्न हुई वो सही नहीं था। स्पीकर ने एकतरफा कार्रवाई क्यों की? सिर्फ बीजेपी विधायक लखेन्द्र पासवान पर कार्रवाई की गयी जबकि माले और राजद के विधायकों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि सदन में जिसने गाली देने का काम किया उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।   

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता