ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ललन के इस्तीफे पर RJD के बड़े नेता ने साधी चुप्पी, सवाल के बचते नजर आए लालू के लाल; नीतीश को नहीं दी बधाई

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटकलों

ललन के इस्तीफे पर RJD के बड़े नेता ने साधी चुप्पी, सवाल के बचते नजर आए लालू के लाल; नीतीश को नहीं दी बधाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटकलों के मुताबिक ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सबने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वीकार कर लिया। नीतीश ने भी पार्टी नेताओं की भावना के मुताबिक अध्यक्ष पद की बागडोर संभाल ली है।


दरअसल,  नीतीश इससे पहले 2016 से 2020 तक जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बाद आरसीपी सिंह और आरसीपी की बगावत के बाद ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष बने थे। ऐसे में अब आज ललन सिंह आज सुबह नीतीश कुमार के आवास गए थे जहां से दोनों एक ही कार से पार्टी की मीटिंग के लिए कन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे। इसके बाद ललन सिंह ने इस्तीफा दिया है। 


वहीं, ललन सिंह की इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर को लेकर जब पटना में लालू आवास पर रजत के नेता और बिहार सरकार के मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली और बिना कुछ बोल आगे निकलते चले गए। इतना ही नहीं रजत के कोई भी बड़े या छोटे नेता के तरफ से अभी इस पूरे मामले में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चाहे वह मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हो या फिर चाहे वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हो या फिर रजत के अन्य कोई नेता अभी तक इस मामले में कोई बधाई या फिर सफाई नहीं दी है। जबकि बीते कल जब नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे थे तो उसे समय तहसील यादव ने यह जरूर कहा था कि ललन सिंह को क्यों हटाया जाएगा वह तो अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में आज ललन सिंह का इस्तीफा हुआ है तो तेजस्वी यादव के तरफ से ना कोई ट्वीट आया है ना ही उनके तरफ से कोई बयान दिया गया।


वहीं, बैठक के बाद विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ललन सिंह ने बैठक में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। यदि उसमें इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है तो स्वाभाविक रूप से वह (नीतीश कुमार) अध्यक्ष होंगे। ललन सिंह ने इस्तीफा क्यों दिया? इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि ललन बाबू ने बैठक में खुद कहा कि पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार किया था। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता