ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

क्या बिहार में फिर होगा खेला? खरना का प्रसाद खाने BJP नेता के घर पहुंचे नीतीश, कयासों का बाजार हुआ गर्म

PATNA: क्या बिहार में एक बार फिर से दोहराया जा रहा है इतिहास? क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे? बिहार की सियासत में एक बार फिर से इसी तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। दरअसल मुख्यम

क्या बिहार में फिर होगा खेला? खरना का प्रसाद खाने BJP नेता के घर पहुंचे नीतीश, कयासों का बाजार हुआ गर्म
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: क्या बिहार में एक बार फिर से दोहराया जा रहा है इतिहास? क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे? बिहार की सियासत में एक बार फिर से इसी तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व एमएलसी संजय मयूख के आवास पर चैती छठ के मौके पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी, संजय झा सहित कई मंत्री भी संजय मयूख के घर प्रसाद खाने गये हुए थे। 


इस तरह का कयास इसलिए भी लग रहे है क्योंकि महागठबंधन की सरकार बनने के साल भर पहले नीतीश कुमार कुछ इसी तरह राबड़ी आवास गये थे और इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। उस समय भी बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया था। कहा जाने लगा था कि नीतीश कुमार पलटी मारेंगे और राजद के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। तब उस वक्त यह कयास सही साबित हो गया था। 


छह महीने के भीतर एनडीए का साथ छोड़कर नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चले गये थे। और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी थी और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनाए गये थे। वही आज लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी नेता संजय मयूख के घर खरना का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। उनके साथ-साथ जेडीयू के कई बड़े नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी खरना का प्रसाद ग्रहण करने संजय मयूख के घर गये थे।


ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में एक बार फिर से सियासी खेला हो सकता है। एक बार फिर नीतीश पलटी मार सकते हैं और बिहार में फिर एनडीए की सरकार बन सकती है। बीजेपी नेता के घर जाने के बाद इस तरह के कई सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि जो कयास बिहार की सियासत में लगाये जा रहे हैं वो सच साबित होता है या नहीं?