ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कुशवाहा पर मांझी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार को जो कमजोर करना चाहेगा वही कमजोर हो जाएगा

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज पूरा देश मना रहा है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पटना स्थित कार्यालय में भी कर्पूरी जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर हम पार्टी के संर

कुशवाहा पर मांझी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार को जो कमजोर करना चाहेगा वही कमजोर हो जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती आज पूरा देश मना रहा है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पटना स्थित कार्यालय में भी कर्पूरी जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कर्पूरी जी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया। इस दौरान जीतनराम मांझी मीडिया से भी मुखातिब हुए। जेडीयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मांझी ने बड़ा बयान दिया।


उन्होंने कह दिया कि जो नीतीश कुमार को कमजोर करेगा वो खुद कमजोर हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कमजोर कोई नहीं कर सकता है। मांझी ने यह क्लियर कर दिया है कि महागठबंधन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। राजद के साथ नीतीश कुमार की कोई डील नहीं हुई है। उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल रहे है अब वही जानते है कि क्यों वो ऐसा बोल रहे है। मांझी ने कहा कि अंगूर खट्टे होते है उसी लहजे में कुछ बात हो रही होगी। इसमें नीतीश कुमार का कही कोई ना कमजोरी है ना ही किसी तरह की डील की बात है। वे लगातार 17 वर्षों से बिहार की सेवा कर रहे हैं। हर आंधी तूफान को झेलने में नीतीश कुमार सक्षम हैं। 


वही सीवान में शराब पीने से 8 लोगों मौत पर मांझी ने कहा कि शराबबंदी की जो प्रक्रिया अपनाई गयी है उसमें कही ना कही गड़बड़ियां है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की गलती की चलते गरीब तबके के लोगों को शराबबंदी के नाम पर फंसाया जा रहा है और बड़े-बड़े तस्कर बचकर निकल जा रहे हैं। शराबबंदी बहुत अच्छी चीज है। वही जीतनराम मांझी ने कोर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग की। कहा कि एक व्यक्ति फैसला ले और सरकार चले यह ठीक नहीं है। वहीं आरसीपी के बयान पर भी मांझी ने प्रतिक्रिया दी है कहा कि आरसीपी सिंह मनोरंजन के लिए तरह-तरह की बातें करते रहते हैं। जब आरसीपी हमारे यहां थे उनकी नजर में सब कुछ सही था आज गलत हो गया है।