ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

पूर्व पीएम देवगौड़ा के घर पहुंचे नीतीश, कुमारस्वामी से गले लगकर मिले

DELHI : विपक्षी एकजुटता के मिशन को लेकर दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमार

पूर्व पीएम देवगौड़ा के घर पहुंचे नीतीश, कुमारस्वामी से गले लगकर मिले
Editor
3 मिनट

DELHI : विपक्षी एकजुटता के मिशन को लेकर दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के घर पहुंचे और यहीं पर उनकी मुलाकात कुमारस्वामी से हुई। कुमारस्वामी से मुलाकात करते हुए नीतीश कुमार ने उन्हें गले लगा लिया। इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा मौजूद थे जबकि कुमारस्वामी के साथ उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम भी मुलाकात में शामिल रहे।


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। 12 तुगलक रोड़ स्थित राहुल गांधी के आवास पर नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से चर्चा की। इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद थे। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार की ये पहली दिल्ली यात्रा है। इस दौरे में नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता संजय झा और अशोक चौधरी भी गए है। नीतीश कुमार अपने दिल्ली दौरे में विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनका प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि विपक्ष एक साथ आए और बीजेपी के खिलाफ लड़े, विपक्ष एक साथ आएगा तो अच्छा होगा।


विपक्षी एकता के मिशन पर निकले नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ एक मोर्चा तैयार करना चाहते है। अपने दौरे पर नीतीश कुमार राहुल गांधी और कुमारस्वामी के अलावा शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, डी राजा, सीताराम येचुरी, कुमार स्वामी समेत कई विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगे। सोमवार को करीब 5 साल बाद नीतीश कुमार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिले। 2017 में महागठबंधन छोड़ने से ठीक पहले नीतीश कुमार ने राहुल से दिल्ली में मुलाकात की थी।