ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कुढ़नी उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, 5 दिसंबर को होना है चुनाव

PATNA: कुढ़नी विधानसभा के लिए उपचुनाव होने वाले हैं, जिसका नामांकन आज यानी गुरुवार से शुरू हो जाएगा। नामांकन के लिए आज से लेकर 17 नवंबर तक की तारीख निर्धारित की गई है। हालांकि 12 न

कुढ़नी उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, 5 दिसंबर को होना है चुनाव
First Bihar
2 मिनट

PATNA: कुढ़नी विधानसभा के लिए उपचुनाव होने वाले हैं, जिसका नामांकन आज यानी गुरुवार से शुरू हो जाएगा। नामांकन के लिए आज से लेकर 17 नवंबर तक की तारीख निर्धारित की गई है। हालांकि 12 नवंबर और 13 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल होगा। नामांकन के लिए चेक लिस्ट जारी की गई है।



प्रत्याशियों को ऐफिडेविट दाखिल करना होगा, जिसमें उन्हें अपनी संपत्ति और आपराधिक मामलों के डिटेल्स देने होंगे। वहीं चुनाव को लेकर कोषागार स्थित स्ट्रांग रूम में वीवी पैड की जांच की गई। भेल के छह इंजीनियरों की टीम ने वीवी पैड की प्रथम चरण की जांच की। 



उप निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख 21 नवंबर है। कुढ़नी में 5 दिसंबर को उप विधानसभा चुनाव होना है।

टैग्स