ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कुढ़नी को लेकर महागठबंधन में तकरार : अनिल सहनी ने नीतीश को ठग बताया, बोले.. तेजस्वी पर दबाव बना रहे

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब महागठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है। आरजेडी ने यह सीट भले ही जेडीयू के लिए छोड़ दी हो लेकिन इस फैसले को लेकर पार्टी के अंदर अब नाराजगी

कुढ़नी को लेकर महागठबंधन में तकरार : अनिल सहनी ने नीतीश को ठग बताया, बोले.. तेजस्वी पर दबाव बना रहे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब महागठबंधन में तकरार देखने को मिल रही है। आरजेडी ने यह सीट भले ही जेडीयू के लिए छोड़ दी हो लेकिन इस फैसले को लेकर पार्टी के अंदर अब नाराजगी दिखने लगी है। कुढ़नी सीट से विधायक रहे अनिल सहनी इस बात को लेकर खासे नाराज हैं। खासतौर पर मनोज कुशवाहा की उम्मीदवारी को लेकर अनिल सहनी ने नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधा है। अनिल सहनी ने नीतीश कुमार को ठग बताते हुए कहा है कि वह अति पिछड़ा समाज के साथ धोखेबाजी कर रहे हैं। फर्स्ट बिहार से एक्सक्लूसिव बातचीत में अनिल सहनी ने यह भी कहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के ऊपर सरकार को लेकर अनिल सहनी दबाव बना रहे हैं और यही वजह है कि आरजेडी को ये सीट जेडीयू के लिए छोड़नी पड़ी है।



अनिल सहनी ने कहा कि हमें आरजेडी से कोई नाराज़गी नहीं है बल्कि मुझे नीतीश कुमार से शिकायत है। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि ये सीट अतिपिछड़ा की है। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने इस सीट को अपने नाम पर ले लिया। इससे पूरे अतिपिछड़ा समाज में नाराज़गी है। सहनी ने कहा कि पिछड़ा समाज के लोग मुझे लगातार फ़ोन कर रहे हैं और सीट को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। मैं सबको आश्वासन दे रहा हूं कि मैं दिल्ली से लौट कर आऊंगा तो आगे की रणनीति पर चर्चा करूंगा। 



नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अनिल सहनी ने कहा कि अगर उन्हें मेरे परिवार से तकलीफ थी तो किसी और अतिपिछड़ा को ये सीट दे देते। मुझे उम्मीद नहीं थी कि आरजेडी की सीट जेडीयू के पास चली जाएगी। इसके लिए हवाला दिया जा रहा है कि महागठबंधन को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया गया है तो क्या महागठबंधन में कोई अतिपिछड़ा नहीं है?



अनिल सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि अतिपिछड़ा का कोई नेता उभरे। जब जब हमनें हक़ की बात की है तब-तब नीतीश कुमार के लिए हम खराब हो गए। एक साजिश के तहत मुझे बलि का बकरा बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट में इसका खुलासा करूंगा और मुझे वहां से न्याय जरूर मिलेगी। सहनी ने कहा कि लालू-तेजस्वी सरकार चलाने क लिए समझौता कर रहे हैं, लेकिन ये समझौता दवाब देकर कराया गया है। अब नीतीश कुमार का चेहरा सामने आ गया है। हालांकि उन्होंने मनोज कुशवाहा को समर्थन देने की बात कही है। 

टैग्स